spot_img

एडिशनल एसपी की कार को जोरदार टक्कर, सपरिवार बचे चमत्कारिक ढंग से – सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

spot_img

संवाददाता
विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली
राजदरी–देवदरी जलप्रपात और कोईलरवा हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एडिशनल एसपी दिगंबर कुशवाहा की कार रविवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। जमसोती मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही सैलानियों की कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल की गंभीर क्षति नहीं हुई।
भगवान की कृपा से बचे
एडिशनल एसपी ने कहा—”ये तो प्रभु कोईलरवा हनुमान जी की कृपा थी कि हम सभी सुरक्षित बच गए।” उनके साथ परिवार भी मौजूद था। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सैलानी कार में बैठे दो लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल चकिया सीएचसी में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद खुली प्रशासन की पोल

सवाल यह है कि हर रविवार को जब हजारों की संख्या में पर्यटक राजदरी–देवदरी जलप्रपात पहुंचते हैं, तब ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नदारद रहती है? जमसोती और जलेबिया जैसे संवेदनशील मोड़ों पर न तो कोई चेकिंग प्वाइंट था, न ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती। सड़क पर लगा जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद खुला रास्ता
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर लंबा जाम लग गया। थानाध्यक्ष रमेश यादव मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

प्रशासन पर उठे सवाल – क्या आम नागरिक की जान की कोई कीमत नहीं?
लोगों का कहना है कि अगर ये हादसा किसी आम नागरिक के साथ होता तो शायद किसी को फर्क भी नहीं पड़ता। क्या प्रशासन केवल अधिकारियों की सुरक्षा के लिए ही जिम्मेदार है?

अगर कोईलरवा हनुमान जी की कृपा न होती, तो चंदौली रो रहा होता

अब मांग उठी – पर्यटक स्थलों पर नियमित ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था की जाए
हादसे के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है और पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि अब कोई और हादसा प्रशासन को जगाने का इंतजार न करे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page