spot_img

हजारों भक्तों ने बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

पुलिस ने ड्रोन और सीसीटीवी से रखी नजर

चकिया,चंदौली। हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में दूर-दूर से भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन करने पहुंचे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने मेले में आए दर्शनार्थियों पर लगातार नजर रखी। चेन स्नेचरों और जेबकतरों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी। सावन के पवित्र माह में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं।

यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। श्रद्धालु मुंडन संस्कार के साथ ही भंडारा, कथा सहित अन्य पारंपरिक मान्यताओं को भी पूरा करते हैं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ हजारों की संख्या में उमड़ी हुई थी।

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह पुलिस जवानों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर रखी गई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page