spot_img

कुंडा गांव में बढ़ते गंगा जलस्तर से बाढ़ की स्थिति, समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता ने लगाया  चिकित्सा शिविर

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मुगलसराय तहसील अंतर्गत कुंडा गांव के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। इस आपदा के चलते ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से गांव की गलियां जलमग्न हो गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ऐसे संकट के समय में एबीएस हॉस्पिटल के संचालक एवं समाजसेवी संतोष कुमार गुप्ता आगे आए हैं। उन्होंने कुंडा गांव में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीणों को फ्री में दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा, डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक उनकी टीम हरसंभव सहायता करती रहेगी।

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए संतोष कुमार गुप्ता और उनकी टीम का आभार जताया। शिविर में सैकड़ों लोगों को लाभ मिला, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। यह सेवा कार्य बाढ़ पीड़ितों के लिए संजीवनी साबित हुआ है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page