spot_img

चंदौली के टांडा कला गांव में संदिग्ध हालात में आधा दर्जन भेड़ों की मौत

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली (बलुआ):
बलुआ थाना क्षेत्र के टांडा कला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब घास चरने गई आधा दर्जन भेड़ें संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गिरकर मरने लगीं। ग्रामीणों के अनुसार, भेड़ें रोज़ की तरह खेतों में चरने गई थीं, लेकिन कुछ ही देर में एक-एक करके जमीन पर गिरने लगीं और कुछ ही मिनटों में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। पशुपालकों ने आशंका जताई है कि जिस स्थान पर भेड़ें चर रही थीं, वहां जहरीला पदार्थ हो सकता है या किसी ने जानबूझकर विषाक्त चारा डाल दिया हो।

घटना की सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हालांकि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पशुपालकों को इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि मारी गई भेड़ें उनकी आय का मुख्य स्रोत थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और घटना की गहराई से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page