spot_img

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण, सपा विधायक और सांसद पर साधा निशाना

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चहनियां (चंदौली):
सकलडीहा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नादी, निधौरा, सहेपुर और बोझवा जैसे गांवों का दौरा किया, जो बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित होकर टापू जैसे हालात में पहुंच चुके हैं। श्री तिवारी ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों की मांग पर त्रिशूलधारी इंटर कॉलेज, बोझवा-निधौरा में बाढ़ राहत चौकी की स्थापना कराई गई, जिससे लोगों को समय पर राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर आपदा में आम जनता के साथ खड़ी है।

निरीक्षण के दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने सपा विधायक और सांसद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जहां जनता अपने जनप्रतिनिधियों की ओर देखती है, वहीं उनके चुने हुए नेता नदारद हैं। ये नेता केवल चुनाव के समय दिखाई देते हैं, बाकी समय जनता को मंझधार में छोड़ देते हैं

उन्होंने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में सक्रिय हैं और प्रशासन के साथ मिलकर सहायता कार्यों में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह बब्बू, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राहत चौकी की स्थापना पर संतोष जताते हुए सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page