spot_img

ग्राम प्रधान ने मजदूर पुरुषों एवं महिलाओं को किया सम्मानित, रक्षाबंधन पर पेश की मिसाल

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली जनपद के विकासखंड चकिया अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्रपुरवा में ग्राम प्रधान द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक सराहनीय पहल करते हुए पंचायत के मेहनतकश पुरुष एवं महिला मजदूरों का अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता स्वयं ग्राम प्रधान ने की, जिसमें उन्होंने मजदूरों के श्रम और योगदान को नमन करते हुए उन्हें समाज की असली रीढ़ बताया।

रक्षाबंधन का पर्व जहाँ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, वहीं ग्राम प्रधान द्वारा इस पर्व पर गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को सम्मानित करना सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों की एक अनूठी मिसाल है। उन्होंने बताया कि समाज में समरसता और सौहार्द तभी संभव है जब सभी वर्गों को सम्मान और बराबरी का अधिकार मिले।

ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान के इस कार्य की जमकर सराहना की और उन्हें सपरिवार रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल मजदूरों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।

ग्राम प्रधान का यह कदम विकासखंड चकिया के लिए एक प्रेरणा है और अन्य पंचायतों के लिए अनुकरणीय भी। सही मायनों में त्योहारों की सार्थकता तब ही है जब हम अपने समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियों को पहुँचा सकें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page