spot_img

मौसमी बदलाव से सचेत रहें पुलिसकर्मीः डॉ संजय सिंह

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

  • पुलिस लाइन में शारदा नारायण हास्पिटल ने लगाया निःशुल्क जांच शिविर
    मऊः बरसात के बीच रह-रहकर हो रही धूप के कारण मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव से सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही होने पर यह शरीर को त्वरित रुप से प्रभावित कर सकता है। इस बदलाव के कारण तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव शरीर को बीमार कर देगा। ऐसे में नियमित योग, प्रशिक्षण के साथ व्यवस्थित दिनचर्या के साथ खानपान पर भी नियंत्रण रखना होगा। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में यह बाते कहीं। पुलिस भर्ती के नये कर्मियों के निमित्त शारदा नारायण हास्पिटल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में वह बोल रहे थे।
    मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा आगामी रविवार को भी हृदय व हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। हास्पिटल द्वारा जनपद के सभी क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच अभियान चलाकर किया जाएगा। नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण किये जाना पुलिसकर्मियों के लिए वरदान सदृश होगा। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम का आभार प्रकट किया। शिविर में 187 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर व नेत्र की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया।
spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page