spot_img

प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, फिर दुखी होकर प्रेमी ने भी मौत को लगाया गले

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का अंत रविवार को हो गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक प्रेमी ने प्रेमिका की मौत के बाद दुखी होकर रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बसरीपुर गांव निवासी अभिषेक (22) पास के गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर उसकी प्रेमिका ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता चला तो वे युवती को अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के साथ ही उसका प्रेमी भी अस्पताल पहुंचा था। उसकी मौत की खबर जैसे ही अभिषेक को हुई तो वह अस्पताल से बाहर निकल गया। उधर, युवती के परिजन शव को लेकर घर चले गए। इधर, अभिषेक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर जहानागंज थाना व चक्रपानपुर चौकी की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। उसे मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर लेकर आए थे। जैसे ही प्रेमिका की मौत की खबर मिली प्रेमी ने भी अस्पताल से बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page