spot_img

मधुबन थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति गीतों और झांकियों ने मोहा मन

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मधुबन, मऊ :थाना मधुबन परिसर में शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इन कलाकारों को थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया और कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायक चन्द्रकिशोर पांडेय ने अपने गायन से द्वापर युग की कथा को जीवंत कर दिया। उन्होंने मामा कंस द्वारा देवकी और वासुदेव को दी गई पीड़ा को भावुक स्वर में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावनात्मक कर दिया। उनके गीतों ने देर रात तक श्रोताओं को भक्ति रस के सागर में डुबोए रखा।

लोक गायक ने एक अन्य गीत के माध्यम से बाबा विश्वकर्मा द्वारा निर्मित श्रीकृष्ण की मोहनी बांसुरी का रहस्य उजागर किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह आनंदित हो गया।

थाना परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और ‘राधे-राधे’ और ‘कृष्ण कन्हैया लाल की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर एसएसआई जितेन्द्र कुमार सिंह, एसआई उमरान खान, दिव्यांशु तिवारी, पवन सिंह, प्रमोद कुमार मल्ल, डॉ. नासिर अली, प्रधान रमेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि मयंकर चौहान, प्रेमभूषण पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page