spot_img

तीन जिला में,कुदरत का कहर: किसानों पर भारी, लगभग हजारों ,एकड़ धान जलमग्न

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद सहीत सोनभद्र मिर्जापुर पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है और वह रौद्र रूप धारण कर चुकी है। नदी का पानी बबुरी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में घुस गया है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

धान जलमग्न

गांवों में पानी घुसने से न केवल लोगों का घर-परिवार प्रभावित हुआ है, बल्कि सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।  हजारों एकड़ धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। जिन खेतों में हरियाली लहरानी थी, वहां अब सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और आने वाले दिनों में उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नावों और राहत टीमों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कुछ जगहों पर अस्थायी शरणस्थल भी बनाए गए हैं।

हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आई है। ग्रामीणों को प्रशासन से और अधिक सहायता की उम्मीद है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page