spot_img

विधायक ने प्रशिक्षण हेतु आये कृषको से सीधा संवाद कर अधिक से अधिक लोगो को रेशम कार्य से जुड़ने के लिए किया आह्वान

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर 25 अगस्त 2025- लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय रेशम प्रशिक्षण संस्थान बरकछा मीरजापुर में वर्ष 2025-26 के प्रशिक्षण सत्र प्रारम्भ हुआ जो 25 अगस्त 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक चलेगा। इस सत्र में प्रथम बैच का एरी सेक्टर के प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ जिसमें जनपद-कानपुर देहात, कानपुर नगर तथा उन्नाव के 40 कृषको द्वारा भाग लिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 05 दिवसीय आवासीय है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, एवं डा0 धर्मेन्द्र कुमार जिज्ञासू, वैज्ञानिक डी0 आर0ई0सी0 फतेहपुर ने रेशम किट वितरण करके किया। इसी के साथ इस सत्र का प्रशिक्षण पर नागेन्द्र राम, सहायक निदेशक (रेशम), द्वारा विधायक को माल्यार्पण कर सिल्क साल सप्रेम भेट सम्मानित किया, तथा विधायक को प्रशिक्षण संस्थान में नये कराए गये प्रशिक्षण 2019-20 से 2024-25 तक का विस्तृत जानकारी दी गई तथा नये कार्य गैलेरी फोटो, रीलिंग कार्य, बुनाई कार्य, प्रशिक्षण हेतु लगाये गये हैण्डलूम, माडल चाकी कीट पालन तथा प्रदर्शन का अवलोकन कराते हुए सहायक निदेशक (रेशम) नागेन्द्र राम द्वारा रेशम सम्बन्धित जानकारी दी गयी। विधायक के द्वारा नये कार्यो की सराहना की गयी। तथा विधायक के द्वारा प्रशिक्षण हेतु आये कृषको से सीधा संवाद कर अधिक से अधिक लोगो को रेशम कार्य में जुड़ने के लिए आह्वान किये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी निसार अहमद, सहायक रेशम विकास अधिकारी, मो0 शाहिद, अब्दुल रहमान, अवधेश कुमार, अतुल यादव आदि उपस्थित रहें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page