spot_img

मद्धेशिया कांदु वैश्य समाज ने संत गणिनाथ जन्मोत्सव मनाने के लिए की बैठक

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना मऊ मद्धेशिया कांदु वैश्य समाज के तरफ से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर कुलगुरु श्री श्री 1008 संत गणिनाथ जन्मोत्सव मनाने के संदर्भ में एक बैठक की गई। बैठक के पहले संत गणिनाथ जी के चित्र पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि वं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गुप्ता डायमंड एवं मद्धेशिया समाज के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्त ने माल्यार्पण धूपबत्ती पूजन कर बैठक प्रारंभ किया।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ने की, जबकि संचालन अजय कुमार गुप्त ने किया। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 सितंबर दिन सोमवार समय 10:00 बजे सुबह स्थान संत गणिनाथ राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना के प्रांगण में स्थापित संत गणिनाथ जी की मूर्ति पर पूजन हवन माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी होगी।

इस बैठक में भाग लेने वाले देशबंधु गुप्ता, राजकुमार गुप्त, बेल्थरा संतोष कुमार गुप्त, गिरीश चंद्रगुप्त चक्की वाले, मुकेश कुमार गुप्त, सूरज कुमार गुप्त, पीयूष कुमार गुप्त, विशाल मद्धेशिया, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल मद्धेशिया, उमाशंकर मद्धेशिया, गुड्डू, नीरज, ओम प्रकाश आदि लोगों ने भाग लिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page