spot_img

पूर्व में दो गायब मोबाइलों को साइबर टीम ने किया बरामद

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर



मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो जगहों से दो लोगों की पूर्व में गायब हुई 39 हजार की दो मोबाइलों को लेकर पुलिस को मोबाइल स्वामियों ने गुमशुदगी की तहरीर देकर पाने की उम्मीद लगाए थे। पुलिस व साइबर टीम ने मंगलवार को सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के जरिए खोज निकाला है। गायब मोबाइल फोन को प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा बरामद किया गया है। गायब मोबाइलों की बरामदगी की सूचना मिलते ही मोबाइल धारक खुशी से झूम उठे। पुलिस व साइबर टीम को गुम हुई दोनों मोबाइलों को ढूंढने में कामयाबी मिली है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बरामद की गई दोनों मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामी को मंगलवार को सुपुर्द कर दिया गया। इनमें परशुरामपुर निवासी इजहार अहमद पुत्र जमालुद्दीन की सैमसंग कीमत 24 हजार की मोबाइल भैरोपुर से गायब हो गई थी। जबकि भवरापुर निवासी कृष्ण गोपाल चौहान पुत्र व्रिकेश चौहान की 15 हजार रूपए की रीयलमी सिपाह बाजार से गायब हो गई थी। मंगलवार को गायब हुई मोबाइल फोन पाते ही मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी। उन्होंने पुलिस टीम को धन्यवाद कहा। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह की देखरेख में साइबर टीम के उपनिरीक्षक दीपनारायण, कम्प्यूटर आपरेटर पवन कुमार सिंह, आरक्षी शिवकुमार सरोज, महिला आरक्षी बिन्दू पटेल ने खोई मोबाइल की बरामदगी की कार्रवाई भारत सरकार द्वारा जारी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से किया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page