
संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह
किसान कांग्रेस जनपद चन्दौली क़े जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा व समाजसेवी ध्रुव मिश्रा क़े नेतृत्व में गंगा नदी क़े किनारे बसे दर्जनों गाँवो क़े सैकड़ो लोगो ने माँ गंगा की मछली निकालने हेतु हो रही नीलामी क़े विरोध में महामहिम राजयपाल को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी चन्दौली को सौंपा।
किसान कांग्रेस क़े जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पड़ाव से लेकर टांडा तक मछुआरा समाज क़े दर्जनों गाँव बसे हैं। इन गावों में बसे भूमिहीन मछुआरा समाज क़े हजारों लोगों की जीविका का साधन माँ गंगा हैं जिनके आश्रय में पलकर मछुआरा समाज अपनी जीविका चलाता है।
लेकिन कुछ चंद लोगों को लाभ पहुंचाने क़े लिए माँ गंगा की नीलामी की जा रही है। गरीबी, बेरोजगारी से जूझ रहे मछुआरा समाज क़े लोगों क़े पेट पर लात मारने जैसा है, किसान कांग्रेस चन्दौली इस अन्याय पूर्ण नीलामी क़े खिलाफ है, इस नीलामी को रोकने क़े लिए आज जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर नीलामी को रोकने की मांग की गई है, अगर नीलामी नहीं रुकी तो किसान कांग्रेस चन्दौली हजारों लोगों क़े साथ जल सत्याग्रह करने क़े लिए बाध्य होगी।
चहनिया क्षेत्र क़े प्रमुख समाजसेवी ध्रुव मिश्रा ने कहा कि विगत वर्ष भी इस तरह की नीलामी करने का प्रयास किया गया था लेकिन हम सभी क़े प्रयास से शासन द्वारा नीलामी को निरस्त कर दिया गया था, अब पुनः कुछ चंद लोगों को लाभ देने क़े लिए ऐसा किया जा रहा है जिसे हम नहीं होने देंगे। अगर नीलामी की गई तो हजारों लोग सड़को पर उतरकर प्रसाशन क़े खिलाफ आंदोलन करने क़े लिए बाध्य होंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिंटू निषाद,कृष्णा निषाद, जामेश्वर निषाद,सत्येंंद्र निषाद, जीवन निषाद,रोहित निषाद, जित्तन निषाद,रमेश निषाद, लल्ला निषाद,अमरनाथ निषाद, मोनू निषाद,विकास निषाद, नन्दलाल निषाद,राजकुमार निषाद, नन्दलाल साहनी,शिवशंकर निषाद, रमन निषाद, पारस निषाद,इंद्रजीत निषाद, रामजीत निषाद,अंकित निषाद,नीरज निषाद,मंगरा देवी, लक्ष्मीना देवी, शशि कला, शिवमूरत, शिव नारायण निषाद, सनी निषाद, आदित्य निषाद, रवि निषाद,अरविन्द निषाद, सूरज निषाद, गोविन्द निषाद सहित दर्जनों गावों क़े सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रोहित निषाद ने किया।





