spot_img

नौगढ़ तहसील बवाल: 13 नामजद और दर्जन भर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

spot_img

संवाददाता
विनोद कुमार यादव

नौगढ़ (चंदौली)।
गोंड जाति प्रमाणपत्र को लेकर शुक्रवार को नौगढ़ तहसील में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

तहसीलदार व लेखपाल पर दबाव
घटना के समय तहसीलदार अनुराग सिंह और लेखपाल मनीष सिंह कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कृष्ण कुमार ने गोंड जाति का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दबाव बनाया। आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

इन नामजद पर मुकदमा दर्ज
लेखपाल अरविंद के प्रार्थना पत्र पर दर्ज मुकदमे में कृष्ण कुमार, प्रेम, विपिन, विमलेश, विनोद, अशोक, अंगद, रामकेश, कालीचरण, रामभजन, विजय, विनोद (द्वितीय), महादेव समेत कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अतिरिक्त करीब दर्जन भर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

विभिन्न धाराओं में कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों पर धारा 191(2), 121(1), 115(2), 351(2), 324(4), 132, 352 (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

लेखपाल विक्रम पासवान घायल
हंगामे के दौरान लेखपाल विक्रम पासवान गंभीर रूप से घायल हुए, उनके पूरे शरीर पर चोटें आई हैं। उनका इलाज जारी है।

प्रशासन सख्त
तहसील परिसर में शासकीय फाइलें फाड़ने और तोड़फोड़ को प्रशासन ने पूर्व नियोजित घटना मानते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी है और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष नौगढ़ सुरेन्द्र कुमार यादव

तहसील परिसर में शासकीय फाइलें फाड़ने और तोड़फोड़ की घटना को प्रशासन ने पूर्व नियोजित मानते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लेखपाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page