spot_img

ग्राहक सेवा केंद्र से 40 हजार रुपये लेकर फरार हुए युवक

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली। शाहबगंज कस्बे में यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दो युवक 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद संचालिका आराधना गुप्ता बेहद मायूस हो गईं, वहीं उनकी बेटी रोती रही।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ चकिया रघुराज और थानाध्यक्ष शाहबगंज अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गए ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और रुपये बरामद कर लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page