spot_img

मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस के पुनः ठहराव का भव्य स्वागत

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से प्रतीक्षित आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस (13509/13510) का पुनः ठहराव शुरू हुआ। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और रेलवे समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।
स्टेशन पर पहुँचे ट्रेन के मुख्य ड्राइवर आर. आर. राजीव, सहायक ड्राइवर धीरज कुमार और गार्ड नरसिम्हा जोशी का नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
ठहराव से लाभ


नए ठहराव से मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के यात्रियों को आसनसोल, अयोध्या समेत विभिन्न स्टेशनों तक जाने में सीधी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की असुविधा से राहत मिलेगी।
प्रयास और आगे की योजना
यह उपलब्धि शाह आलम कुरैशी और रेलवे समिति के सक्रिय प्रयासों से संभव हो सकी। अब समिति का अगला लक्ष्य इस गाड़ी को लखनऊ तक विस्तार दिलाने का है, जिसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय मिलेगा।
मौके पर उपस्थित लोग
कार्यक्रम में शाह आलम कुरैशी, वसीम खान, जगदीश प्रसाद गुप्ता, अनमोल साहू, राधेश्याम वर्मा, रमेश मौर्या सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। सभी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page