
संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह
चंदौली जनपद अंतर्गत विकासखंड साहबगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय शहाबगंज के परिसर में स्थापित कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए बाल वाटिका विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार साहबगंज एवं ग्राम प्रधान साहबगंज और आंगनवाड़ी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। वहीं बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया गया।




