spot_img

मऊ में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद मऊ में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को जनपद के विभिन्न थानों में एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, यूपी-112, 1076 आदि के बारे में जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कॉल कर पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं को निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तथा शिक्षा ग्रहण करने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गई और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर है।

मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तैयार करना तथा महिला अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page