
वसीम खान मऊ रिपोर्टर
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मधुबन में नियुक्त साइबर टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से तीन गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 44,000 रुपये आंकी गई है।
थाना घोसी क्षेत्र से बरामद इन मोबाइलों में एक वीवो मोबाइल (कीमत 15,000 रुपये) आवेदक दीपक पुत्र सतिराम निवासी परशुरामपुर का, एक रियलमी मोबाइल (कीमत 15,000 रुपये) आवेदक संजय कुमार मल्ल पुत्र ब्रम्हा मल्ल निवासी जजौली का तथा एक इनफिनिक्स हॉट मोबाइल (कीमत 14,000 रुपये) आवेदक राजन पटेल पुत्र फौजदार पटेल निवासी दरौंधा माधोपुर का शामिल है।
साइबर टीम ने कड़ी मेहनत के बाद इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया और आज विधिवत रूप से उनके असली स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने उच्चाधिकारियों एवं थाना घोसी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
मऊ पुलिस का कहना है कि आगे भी गुमशुदा/खोए मोबाइल बरामदगी एवं अपराध नियंत्रण हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।




