spot_img

Chandauli news बबुरी क्षेत्र, नहर में डूबे दो मासूम, भाई, एक की मौत, गांव में मचा कोहराम

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली बबुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तकीया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहर में खेलते समय दो मासूम बच्चे पानी में गिर गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकीया गांव के समीप स्थित नहर के पास दो बच्चे रितेश (उम्र लगभग 13 वर्ष) और बिकेश (उम्र लगभग 7 वर्ष)—खेल रहे थे। खेल-खेल में दोनों नहर के किनारे पहुंचे और असंतुलित होकर पानी में गिर गए। दोनों बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह ध्यानु को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन जब तक रितेश को खोजने की कोशिश की गई, तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। रितेश के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। सूचना मिलते ही मुगलसराय तहसीलदार व बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रितेश को ग्रामीणों ने बाहर निकाल

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से घटना की जानकारी ली जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page