spot_img

सरगना और चार महिलाओं पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

spot_img

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गोकशी में संलिप्त एक गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान मेराज कुरैशी (गिरोह का सरगना), शिवा परवीन, शहनाज बानो, नजमा खातून और संजीदा परवीन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह रात के अंधेरे में चोरी-छिपे गायों को लाकर उनकी गोकसी करता था। महिला सदस्य गोमांस को पॉलिथीन में पैक कर अलग-अलग ग्राहकों को बेचती थीं और कटान के बाद बचे मलबे को बोरियों में भरकर नदी और नालों में फेंक देती थीं। फरवरी 2024 में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से गोमांस के अलावा कशी में प्रयुक्त लोहे की बाकी, चाकू, कुल्हाड़ी और लकड़ी के टुकड़े बरामद हुए थे। मुख्य आरोपी मेराज कुरैशी को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद, सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page