spot_img

किसान दिवस माह सितम्बर

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर , बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में पिछले किसान दिवस के कार्यवृत्ति को पढ़ कर बताया गया जिसमें विद्युत विभाग, सहकारिता, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, चकबंदी, वन विभाग, और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें निम्न समस्याओं की मांग की गई,जनपद में गंगा और बांधों द्वारा छोड़े गए पानी से आई बाढ़ से प्रभावित किसानों के सभी प्रकार का ऋण माफ हो और क्षतिग्रस्त फसलों का फसल बीमा का लाभ और क्षतिपूर्ति ₹25000 प्रति एकड़ मुआवजा तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराया जाए ,व बाढ़ के कारण जिन किसानों के घर गिर गए हैं उनको पक्का आवास दिलवाया जाए व बिजल के गिरे हुए खंभों का दुरूस्त कर बिजली दिया जाए व बाढ़ का पानी घटने से संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण अविलंब कराया जाए, किसानों को सिंचाई के लिए निर्वाध रूप से 20 घंटे बिजली दिया जाए, सभी सहकारी समितियो पर उर्वरक यूरिया खाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराया जाए, जनपद के नहरों में घास पूस जम गए हैं संचालन से पूर्व नहरों की सफाई कराया जाए और बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त नहरो की मरम्मत कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए,ब्लॉक जमालपुर अंतर्गत ग्राम गोरखपुर माफी में राल्हूपुर माइनर से प्राथमिक विद्यालय तक लगभग 500 मीटर सड़क पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है, जब से बना है आज तक कभी मरम्मत भी नहीं हुआ, सड़क का निर्माण कराया जाए, चुनार तहसील के जमालपुर ब्लाक अंतर्गत गोरखपुर कौवासात संपर्क मार्ग पूरी तरह से उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गया है जिसका निर्माण कराया जाए, यूपी एग्रीकल्चर के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का रकबा नए एग्री दर्शन पोर्टल पर कम हो गया है या रकबा दिख नहीं रहा है जिससे किसानों को राजकीय बीज गोदाम से सुविधा प्राप्त करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है महोदय किसानों को पुराने पोर्टल पर से अपडेट करने की कृपा करें, चुनार तहसील के ब्लॉक जमालपुर अन्तर्गत मौज दुर्वासापूरा में अ. न. 59 रकवा 0.031 हे.चक मार्ग , अ .नं. 37 रकवा 0.044 हे. बंजर व देवी चबूतरा, आराजी नंबर 55 रकवा 0.139 हे. नवीन परती और आराजी नंबर 56 गड़ई की भूमि है जो गांव के कुछ काश्तकारों के द्वारा कब्जा किया गया है उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम सभा को दिया जाए, नारायणपुर इमलियाचट्टी मार्ग के दोनों तरफ लठियां पावर हाउस से निकली देवरिया चट्टी पर लगभग 200 मी बलई साव के मकान से छोड़ दिया गया है जिससे विद्युत उपभोक्ता बास बल्ली के सहारे बिजली जलाते है , छूटे हुए भाग पर खंभा लगाकर तार खींचा जाए, जनपद के किसानों को आहेतुक सहायता राशि जो 1700 रुपए प्रति बीघा मिलता है उसको बढ़ाकर ₹5000 किया जाए, चुनार तहसील अंतर्गत जलालपुर माफी , चितहा, बगही एवं शिवपुर गांव का गंगा में बड़ा कटान होने से किसानों का खेत व मकान नदी में चला जा रहा है कटान को रोकने का समुचित प्रबंध किया जाए,चुनार तहसील के ग्राम बगही में लघु सिंचाई विभाग के द्वारा 8 इंच के तीन बोरिंग 10 माह पूर्व हुआ है जिस पर अभी तक विद्युत विभाग के द्वारा पोल व ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है जल्द से जल्द लगाया जाए, तहसील चुनार के ढाब क्षेत्र में जो नाव बाढ़ के समय चली थी उनका पेमेंट अभी तक नहीं हुआ है उनको तुरंत भुगतान किया जाए, तहसील चुनार अंतर्गत लल्ली के मड़ाई व नकहरा पुल,जलालपुर माफी पुल की ऊंचाई बढ़ाई जाए जिससे बाढ़ के समय में रास्ता अवरूद्ध न हो सके,चुनार तहसील के जमालपुर ब्लाक अंतर्गत गोरखपुर कौवासात संपर्क मार्ग पर आराजी नंबर 832( राम अवतार) के पास राजबाहा में लगा हुयूम पाइप से पर्याप्त पानी निकासी नहीं हो पाती जिससे सड़क के ऊपर से पानी बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहां पर पुल का निर्माण कराया जाए, राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर नारायणपुर चौकी से नारायणपुर त्रिमुहानी तलगभग 1किमी अत्यंत खराब हैं, निर्माण कराया जाए, अहरौरा जमुई मार्ग पर सोनपुर ग्राम के सामने पुलिया टूट गई हैं, निर्माण कराया जाय , सरिया ग्राम में 100केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया हैं, लगाया जाए,
जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ,जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, ई बीडी सिंह, सुखनंदन दुबे, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह,शारदा प्रसाद मिश्रा, मुकुट धारी सिंह, रामसूरत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,अरुण सिंह, रामवृक्ष सिंह चुनार तहसील अध्यक्ष,रतन लाल चौरसिया,रामप्यारे सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामवृक्ष सिंह, श्यामबाबू सिंह, लालजी सिंह, अमरनाथ यादव, गुलाब चंद पाल, पुनीत कुमार, कैलाश नाथ पाल, गगन चंद, सत्यनारायण प्रजापति, पप्पू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page