spot_img

कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में आज से मरीजों को मिली निःशुल्क ऑपरेशन की सौगात

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के कसारा में स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में आज से मरीजों को ऑपरेशन की सौगात मिली। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से मेडिकल कॉलेज पर चल रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर में पहले दिन 5438, दूसरे दिन 1972 वहीं तीसरे दिन 2793 मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच व दवाइयां प्रदान की गई तथा बीते शनिवार को 21 मरीजों का सफ़ल ऑपरेशन कर के शल्य चिकित्सा का शुभारंभ भी कर दिया गया। इस बाबत मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ मनीष राय ने बताया कि पिछले तीन दिनों के शिविर में लगभग 10203 मरीजों को निःशुल्क परामर्श जांच व दवाएं प्रदान की जा चुकी हैं

तथा एक मरीज़ का सफ़ल ऑपरेशन किया जा चुका है और अभी 56 मरीज़ निःशुल्क ऑपरेशन के लिए पंजीकृत हैं हमारे क्षेत्र व जनपदवासियों के लिए यह मेडिकल कॉलेज एक बड़ी सौगात है और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव के साथ यह निःशुल्क शिविर अभी अनवरत जारी रहेगा। हमारा प्रयास है कि इस मेडिकल कॉलेज में हम सभी प्रकार के रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा बिल्कुल सस्ते दरों पर प्रदान करें। जिससे देश के गरीब किसान और मजदूर तपके के लोग भी कम खर्च में बेहतर इलाज़ पा सकें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page