
संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह
ग्राम पंचायत अमाव में विकास की नई पहल
चंदौली।
जनपद चंदौली के विकासखंड साहबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अमाव में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रवली सिंह द्वारा टीन सेट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार सिंह, अभिषेक वर्मा समेत गांव के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को ग्राम पंचायत के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रवली सिंह ने कहा कि––
“ग्राम पंचायत अमाव सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।”
गांववासियों ने भी इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस तरह की योजनाओं से ग्रामीणों को लगातार लाभ मिलता रहेगा और ग्राम पंचायत अमाव विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।




