spot_img

Chandauli news बारिश ने तोड़ा 1924 का रिकॉर्ड, जनजीवन अस्त-व्यस्त लोग कर रहे पलायन बबुरी चकिया मार्ग बंद

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने 1924 के वर्षा रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस अभूतपूर्व बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है और जनसंपर्क के साधन प्रभावित हो गए हैं।

बारिश के कारण जलाशयों और बांधों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मजबूरन प्रशासन को बांधों से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा, जिससे बरसाती नदियां उफान पर हैं। गड़ई, चंद्रप्रभा और करमनाशा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सदर तहसील बबुरी, मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत गढई नदी  है, जहां सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

निचले इलाकों में जलभराव के कारण तटवर्ती गांवों के लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन बारिश की रफ्तार को देखते हुए खतरा अभी टला नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

जिले में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चंदौली में इस अप्रत्याशित वर्षा से जहां किसान परेशान हैं, वहीं आम नागरिक भी भयभीत हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page