spot_img

Chandauli news मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह पहुंचे चंदौली, नदियों के रौद्र रूप ग्रामीणों  ने घेरा

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी सहित अन्य नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। तेज जल प्रवाह के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे दर्जनों गांवों बबुरी भटरौल भगतपुरा सहित कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर किसानों की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इसी समस्या को लेकर मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह, रविवार को चंदौली पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और दर्जनों ग्रामीणों किसान के साथ उनका घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष नदियों की समय-समय पर सफाई न होने और तटबंधों की मरम्मत में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि समय रहते तटबंधों की मरम्मत और नालों की सफाई करवा देता तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

राणा प्रताप सिंह ने मुख्य अभियंता से यह मांग की कि चंद्रप्रभा नदी और अन्य सहायक नदियों की नियमित सफाई की योजना बनाई जाए, साथ ही तटबंधों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके।

इस दौरान सिंचाई विभाग के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता ने किसानों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का स्थायी समाधान निकालने हेतु शीघ्र ही सर्वे कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page