spot_img

कम उम्र में बिखेरा शायरी का जलवा

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

ठीक ही कहा गया है गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं होती बस उन्हें पहचान कर निखारने की आवश्यकता है कुछ ऐसा ही जनपद चंदौली अंतर्गत विकासखंड साहबगंज के ग्राम पंचायत अमरसीपुर की कम उम्र की बालिका शबनम बानो है जो कक्षा सातवीं की छात्रा है
उसके अंदर बेहतरीन शायरी लिखने का हुनर है जो पढ़ने वाले को उसकी तारीफ करने को मजबूर कर देता है
उसके इस अंदाज को खुदा की रहमत ना कहें तो और क्या कहें यदि ऐसे होनहार प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने का प्रयास किया जाए तो निश्चय ही वह दुनिया में अपनी पहचान बनाकर हुनरमंद लोगों के लिए मिसाल बन जाएंगे
आज के इस दौर में ऐसे छिपे हुए होनहार प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने आवश्यकता है जिससे कि वह दुनिया में अपनी पहचान बना सके और माता-पिता के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन कर सके लाजवाब शायरी

हम समय के हालात को समझते हैं
हर किसी के बात को समझते हैं
फिर भी हम कुछ नहीं कहते
यूंही चुपचाप रहते हैं

हमने इंसान को एक दूसरे से
एक दूसरे को जलते देखा है
हमने पैसों से किसी को बनते
तो किसी को बिगड़ते देखा है

आंसू छुपाना भी एक कला है
आंखों में आसूं लेकर मुस्कुराना
भी एक कला है
जो हर किसी को आती नहीं
हर मुस्कुराहट खुशी कहलाती नहीं

वो फूल ही क्या जो खिले ना
वो खुशी ही क्या जो मिले ना
वो प्यार ही क्या जिसमे आंखें नम हो
वे रिश्ते ही क्या जिसमे प्यार कम हो।

क्या हाल है हमारा हम दिखा नहीं सकते
जिंदगी किस दौर से गुजर रहे हैं
ये हम बता नहीं सकते ।

हम सबके थे पर कोई हमारा
नहीं क्योंकि कहते हैं लोग
अब सतयुग का जमाना नहीं
फिर भी हम इस जिंदगी को
जीते हैं क्योंकि इसके अलावा
अब कोई हमारा ठिकाना नहीं

वो जिंदगी ही क्या जिसमे खुशी ना हो
वो गम ही क्या जिसमे आंखें नम ना हो
उस जिंदगी का मजा ही क्या जिसमे
कुछ गम ना हो ।

जो बीत गया वो बीत गया
वो वापस आ नहीं सकता
जिंदगी एक राज है
जिसे बताया जा नहीं सकता ।

शायर शबनम बानो
मोबाईल नंबर , 9653090755

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page