spot_img

Chandauli news हैवानियत की शिकार मासूम के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस और सपा नेता, बोले – न्याय के लिए लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली में हुई मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्ल्यू पीड़ित बच्ची के गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार चुनावों में व्यस्त हैं। यह सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती में जुटा हुआ है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

वहीं सपा नेता मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर न्याय नहीं मिला, तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं चंदौली आकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। मनोज सिंह ने कहा कि योगी सरकार के राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

दोनों नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे रहे। पीड़िता के पिता ने कहा कि अब जाकर उन्हें न्याय की एक किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने उनकी नहीं सुनी, लेकिन अब विपक्षी नेताओं के आने से उम्मीद जगी है कि उनकी मासूम बेटी को न्याय मिलेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page