spot_img

Chandauli news आरक्षित वनभूमि पर अतिक्रमणकारियों पर अब चलेगी गैंगस्टर की धार

spot_img

संवाददाता विनोद कुमार यादव

जयमोहनी वन रेंज में भू–माफियाओं पर कसा शिकंजा

नौगढ़ (चन्दौली),
जयमोहनी वन रेंज में वर्षों से वनभूमि पर कब्जा जमाने वाले भू–माफियाओं और बाहरी दलालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रेंज क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में दर्ज सभी एच–2 केस और एफआईआर की दोबारा समीक्षा की जा रही है।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ 3 से 4 या अधिक मामले पाए जाएंगे, उनकी हिस्ट्रीशीट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जंगल को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए व्यापक और तेज़ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने में बाधा डालने, सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वन विभाग ने उन पूंजीपतियों, बाहरी जिलों से आए लोगों और बिचौलियों को भी चिह्नित कर लिया है, जो वनवासियों के नाम पर जमीन पर कब्जा जमा रहे थे। ऐसे अवैध कब्जेदारों की बेदखली प्रशासन की सहायता से कराई जाएगी। इसके साथ ही फर्जी कोर्ट आदेश व झूठे कागजात दिखाकर लोगों को ठगने वाले दलालों पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रेंजर श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता जंगल की सुरक्षा, वनभूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना, तथा वास्तविक वनवासियों को उनका अधिकार दिलाना है। इसके लिए गांव–गांव में चौपाल एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे ग्रामीण फर्जी कागजात और दलालों के झांसे से बच सकें।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कब्जा, या वन क्षेत्र में छेड़छाड़ की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page