spot_img

Chandauli news  लाखों की चोरी, व्यापारियों में रोष तेज, एक हफ्ते में गिरफ्तारी की मांग नहीं तो दुकान बंद

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी के पड़ाव क्षेत्र में हाल ही में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना से व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से परेशान व्यापारी अब खुलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पड़ाव व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मडल पीडीडीयू पुलिस उपाधीक्षक (CO) कृष्ण मुरारी शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

व्यापारियों ने CO को स्पष्ट शब्दों में बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जलीलपुर चौकी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो व्यापारी मजबूरन अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातें हो रही हैं। व्यापारी नेताओं ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और व्यापारियों की सुरक्षा की ठोस व्यवस्था करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में पड़ाव व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम गुप्ता, महामंत्री ब्रिज मणि मिश्रा, विजय पटेल, भरत केसरी, ओम प्रकाश सेठ, डॉ. रहमान, अमन सेठ, विशाल जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, मनोज बिंद, सीताराम सेठ, राकेश केशरी और आलोक त्रिपाठी शामिल रहे।

व्यापारियों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह पुलिस प्रशासन की होगी। फिलहाल क्षेत्र के व्यापारी प्रशासन की अगली कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page