spot_img

नए साल की उपलक्ष में चिकित्सक ने 15 टीवी मरीजों को प्रदान किया कंबल

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नववर्ष के अवसर पर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार यादव के द्वारा टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस दौरान कुल 15 टीबी मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक ने कहा कि टीबी मरीजों को न केवल दवाइयों की आवश्यकता होती है, बल्कि पोषण और ठंड से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी मरीजों से नियमित दवा लेने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। कंबल पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए चिकित्सक का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

बता दें कि सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार यादव मरीजों के उपचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं सामाजिक कार्यों में भी काफी रुचि रखते हैं। इनको किसी का दर्द देखा नहीं जाता है। वे सैकड़ों गरीब लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर टीवी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला वर्षों से जारी रखा है। अब तक करीब 150 टीवी मरीजों को वे गोद ले चुके हैं। उन्हें अपने निजी कोष से आवश्यक पुष्टाहार व कंबल आदि सामान देते रहते हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कंबल वितरण किया। इसमें राजपती देवी मालव, निकहत जहां रसूलपुर, रविन्द्र कुमार बरहदपुर, तसरीफुन निशा बरईपुर,राजेन्द्र मड़हापट्टी,अंजू चौहान चांदपत्ती, सालिनी बरहदपुर, लैत्मू नेशा अतरारी, राना फिरदौस सैयदवाड़ा, शकील अहमद भीरा, तौरून निशा भीरा,नखडू दोवसीपुर, गुलाब चौहान मालव , अमर सिरसाल, हंसराज मोद्दीददीपुर आदि रहे। इस अवसर पर डॉक्टर सारिक, एसटीएस राना देवेंद्र सिंह, रीतेश कुमार राय, व मोनू भारती आदि मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page