spot_img

Chandauli news योग माया आश्रम में 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, सोमवार से शुरू होगी जल तपस्या

spot_img

संवाददाता विनोद यादव

जल तपस्या से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा

राधा–कृष्ण घाट चोरमरवा आश्रम से डमरू वादन के साथ निकली शोभायात्रा

नौगढ़ चन्दौली।
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत राधा–कृष्ण घाट स्थित योग माया आश्रम, चोरमरवा में 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। शुक्रवार को जल तपस्या से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की शोभायात्रा राधा–कृष्ण घाट चोरमरवा आश्रम से प्रारंभ होकर जयमोहनी पोखरा स्थित हनुमान जी मंदिर तक डीजे, भक्ति संगीत और गूंजते डमरू वादन के साथ निकाली गई। आसपास के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं के साथ किशोरियों ने भी कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान साध्वी रानी पांडे ने कहा कि यह महायज्ञ और आगामी जल तपस्या समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ आत्मसंयम और आध्यात्मिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस मौके पर योग माया आश्रम के महाराज प्रदीपानंद महाराज ने कहा कि सोमवार से जल तपस्या प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि यह साधना मानव जीवन को अनुशासन, करुणा और सेवा के पथ पर अग्रसर करने की प्रेरणा देती है। शोभायात्रा के उपरांत श्रद्धालु आश्रम लौटे, जहां उन्होंने परिसर स्थित राधा–कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया तथा परिक्रमा कर महायज्ञ में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विनय कुमार जायसवाल, शान्रदरानंद सिंह यादव, रामजी, परमानंद, विनोद यादव, लक्ष्मी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता नरसिंह यादव ने की। इसके अलावा अचल सिंह यादव, विवेक यदुवंशी, विनय जायसवाल, गुड्डू यादव समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page