spot_img

Chandauli news गढ़ई नदी को लेकर पद यात्रा कर रहे पूर्व सांसद, पर, विधायक रमेश जायसवाल बोलें 2012 से 17 क्या कर रहे थे

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की पदयात्रा को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गढई नदी को लेकर जनता के बीच जाकर अफवाह फैलाने का काम कर रहे है, बंद करें। विधायक ने स्पष्ट कहा कि चन्दौली की जनता भली-भांति जानती है कि किस सरकार में वास्तविक विकास हो रहा है और किसके शासनकाल में केवल राजनीति की गई।
रमेश जायसवाल ने कहा कि गढई नदी से जुड़ी समस्या कोई नई नहीं है। सन 2011 और सन 2012 के बीच भी क्षेत्र में भीषण बाढ़ आई थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और पूरे पांच वर्षों तक सत्ता में रही। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय आपकी सरकार ने क्या किया? क्या पांच साल के लंबे कार्यकाल में गढई नदी की सफाई नहीं कराई जा सकती थी? यदि तब नदी की सफाई और उचित इंतजाम कर लिए गए होते, तो आज जनता को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ता।

विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार जनसमस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। गढई नदी की सफाई के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। बहुत जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके बाद सफाई और सुधार कार्य तेजी से कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नदी की सफाई के बाद बाढ़ की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव कर रहे पद यात्रा

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव द्वारा पिछले दो दिनों से पदयात्रा कर रहे हैं। विधायक ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध करने से पहले पूर्व सांसद को यह बताना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान लोगों को न तो समुचित मुआवजा दिलाया गया और न ही नदी की सफाई को लेकर कोई ठोस पहल की गई।


रमेश जायसवाल ने कहा कि आज जब सरकार ठोस कदम उठा रही है, तब राजनीतिक लाभ के लिए जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जनता को गुमराह करने और विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश की गई, तो इसका जवाब जनता खुद देगी। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार विकास कार्यों से पीछे हटने वाली नहीं है और गढई नदी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page