spot_img

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

spot_img

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता
विनोद यादव

नौगढ़ (चंदौली)।
ग्रामीण विकास को नई गति देने एवं ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 23 जनवरी को विकास खंड के सभागार में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपनिदेशक (पंचायत), वाराणसी मंडल, वाराणसी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद चंदौली के समस्त ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपेन्द्र कुमार साहनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुमार साहनी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (LSDG) अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के नाम से प्रचलित इस व्यवस्था को अब और प्रभावी बनाते हुए पंचायत उन्नति सूचकांक के रूप में लागू किया गया है।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस सूचकांक के माध्यम से ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस, समेकित बाल विकास योजना सहित विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिसके आधार पर ग्राम पंचायतों के कार्यों, उपलब्धियों एवं विकास स्तर का समग्र आकलन किया जाएगा। एडीओ पंचायत ने यह भी कहा कि इस मूल्यांकन प्रक्रिया से ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रतिस्पर्धात्मक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे ग्राम स्तर पर नवाचार और विकास को नई प्रेरणा मिलेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर उषा शर्मा एवं रामकुवार जी ने प्रतिभागियों को स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (LSDG) एवं पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) विषय पर सरल, व्यवहारिक एवं उदाहरणों के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लेते हुए इसे ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page