spot_img

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जनता इंटर कॉलेज, अहिरौला, जनपद आजमगढ़ में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जिले में ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आजमगढ़ सदर विधानसभा के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक रानी की सराय के ग्राम सभा सुम्भी एवं ब्लॉक पल्हनी के ग्राम सहबाजपुर में भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक समरसता, समान अधिकार और बहुजन एकता का संदेश दिया गया तथा महारैली में भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर जी के विचारों को सुनने और सामाजिक न्याय की इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनने की अपील की गई। उपस्थित जनसमूह ने रैली को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री रितेश मल्ल ने कहा कि सामाजिक समरसता महारैली बहुजन समाज की आवाज़ बनेगी और अन्याय, शोषण के खिलाफ एक मजबूत संदेश देगी। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को अहिरौला की धरती पर जनसैलाब उमड़ेगा।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रही।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page