spot_img

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

spot_img

संवाददाता विनोद कुमार यादव

जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन सख्त, भारी फोर्स व 6 जेसीबी के साथ चला अभियान; उपद्रव की साजिश नाकाम

नौगढ़ (चंदौली):
तहसील नौगढ़ के काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर अंतर्गत मझगांई रेंज में वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ा और निर्णायक अभियान चलाया। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हुई इस कार्रवाई में करीब 20 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
सुबह से ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्रवाई शुरू हुई। तहसीलदार अनुराग सिंह, एसडीओ नौगढ़ वरुण प्रताप सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत की मौजूदगी में पीएसी, चकिया व नौगढ़ सर्किल के कई थानों की फोर्स मुस्तैद रही। वन विभाग के अधिकारियों व उड़नदस्ता टीम ने भी मोर्चा संभाले रखा। करीब छह जेसीबी मशीनों ने एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक अवैध कच्चे ढांचों को जमींदोज कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका कब्जामुक्त हो गया। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव की पूर्व रिपोर्ट के आधार पर इस अभियान की पूरी रणनीति तैयार की गई थी।

उपद्रव की कोशिश, लेकिन प्रशासन सख्त कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने प्लास्टिक की झोपड़ियों में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा सकें। हालांकि, महिला पुलिस और वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया और किसी भी बड़ी घटना को होने से रोक दिया।

प्लांटेशन उजाड़कर किया था कब्जा

वन विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में ‘ओखरीहवा रोपावनी’ योजना के तहत लगाए गए पौधों को अतिक्रमणकारियों ने काटकर नुकसान पहुंचाया था। 10 से 12 फीट तक विकसित पौधों को उजाड़कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर की संस्तुति पर यह कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
100 से ज्यादा पर पहले ही केस
मामले में भ्रामक उकसावे की भी जानकारी सामने आई है। 100 से अधिक लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और विधिक कार्रवाई जारी है।
अब हर कदम पर निगरानी
अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दोबारा कब्जे की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में पुनः वृक्षारोपण कराया जाएगा और पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम नियमित गश्त करेगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page