spot_img

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत सैयदराजा विधानसभा के, बी.एण्ड बी. स्कूल में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संगोष्ठी में सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

विधायक सुशील सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और उनके मार्गदर्शन से ही हम लोगों का कदम आगे बढ़ता है। उन्होंने देश को समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मंत्र दिया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”

वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके योगदान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर जी का सपना था कि समाज का हर वर्ग मुख्यधारा से जुड़े और भाजपा उसी दिशा में काम कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news आरक्षित वन में अवैध बोरिंग पर बवाल, वन टीम को घेरकर अभद्रता

ग्राम प्रधान के उकसावे पर 15–20 लोगों का उत्पात,...

Chandauli news छात्र ने बढ़ाया गांव का मान-सम्मान: प्रथम स्थान, रुद्राक्ष त्रिपाठी बने मिसाल

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली चहनियां विसुपुर। छोटे से...

Chandauli news अंबेडकर जयंती के बाद विवाद: विधायक समर्थकों में तनातनी, धमकी का केस दर्ज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बहेरी...

You cannot copy content of this page