spot_img

36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह की सीजेएम कोर्ट में पेशी

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

साल 1990 के बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में आरोपी बृजेश सिंह गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में पेश हुए।

इस मामले में कुल तीन आरोपी—बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह और विजयनारायण सिंह; दो की फाइल हाई कोर्ट में लंबित।

बृजेश सिंह की फाइल अलग कर सीजेएम कोर्ट में चल रही सुनवाई, पेशी के बाद कुछ देर में ही वापस लौटे।

3 दिसंबर 1990 को सैदपुर क्षेत्र में नहर निर्माण के दौरान फायरिंग, मारपीट और लूट का आरोप।

गाजीपुर में 36 साल पुराने बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में मंगलवार को बृजेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए। अदालत में पेशी के बाद वह कुछ ही देर में वापस रवाना हो गए।
यह मामला 3 दिसंबर 1990 का है, जब सैदपुर थाना क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य चल रहा था। उस दौरान ठेकेदार सरफराज अंसारी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी समय नीली मारुति कार से बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, विजयशंकर सिंह समेत अन्य लोग हथियारों के साथ पहुंचे।

आरोपियों ने मौके पर फायरिंग कर दहशत फैलाई, मारपीट की और वहां खड़े ट्रक के टायर में गोली मारकर उसे पंक्चर कर दिया। घटना के दौरान ठेकेदार और कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे।
मामले में कुल तीन मुख्य आरोपी हैं, जिनमें से त्रिभुवन सिंह और विजयनारायण सिंह की फाइल हाई कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि बृजेश सिंह के मामले को अलग कर गाजीपुर सीजेएम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page