spot_img

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

spot_img

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ चन्दौली
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में रविवार शांयकाल लगभग 6 बजे आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत से घर लौट रहे दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील यादव पुत्र दुलारे यादव अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ शाम करीब 6 बजे खेत से घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही सुभाष यादव उर्फ बुलंदर यादव ने रास्ते में रोककर अचानक कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। देखते ही देखते ताबड़तोड़ वार से दोनों पति-पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और किसी तरह दोनों को हमलावर के चंगुल से बचाया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सुनील यादव की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी ललिता का भी इलाज जारी है।
शाम के समय हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही चकरघट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
थानाध्यक्ष चकरघट्टा ने बताया कि, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।”
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह की सीजेएम कोर्ट में पेशी

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा साल 1990 के बहुचर्चित देवकली...

You cannot copy content of this page