spot_img

मैजिक चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

spot_img

गाजीपुर। जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के मांझा गांव में एक मैजिक चालक ने रविवार की रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे ने अपने पिता की  मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराया है  वहीं सोमवार की सुबह शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। शव को थाने में रखकर ग्रामीण मृतक के परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। ऐसे में  माहौल तनावपूर्ण हो गया। मांझा गांव निवासी राकेश गुप्ता (54) रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। उसके बेटे और बेटी के मुताबिक 30 जनवरी को राकेश बाजार से सामान लेकर घर आ रहा था। अचानक बाइक सवार एक नाबालिग  उसकी मैजिक से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसके पिता से रिश्वत की मांग करने लगे मृतक के बेटे ने बताया की रामपुर मांझा थाने में तैनात सिपाही गौरव नायक द्वारा बार बार रिश्वत की मांग के साथ साथ उसके पिता को प्रताड़ित किया जाने लगा जिससे तंग आकर उसके पिता ने आत्महत्या कर लिया घटना की जानकारी होते ही सैदपुर के विधायक अंकित भारती के प्रतिनिधि व पिता ओपी भारती ने मृतक  के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया और एक लाख रुपए का चेक एवं 10 हजार की नगद राशि परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में सौंपी ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page