spot_img

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु ऑनलाइन शुरू

spot_img

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत फरवरी 2025 माह के तृतीय सप्ताह में वैवाहिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। विभाग द्वारा विकसित किए गये साफ्टवेयर पर आवेदकों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट/पोर्टल पर लागिन करके ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। योजनान्तर्गत पात्रता की शर्ते निम्नवत है- कन्या के अभिभावक उ०प्र० के मूल निवासी हो, कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूरतमंद हों, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम दो लाख तक होगी, विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष अथवा उससे अधिक होनी अनिर्वाय है। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होगे, कन्या अविवाहित हो अथवा विधवा, परित्यक्ता/तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह किया जाना हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी, आनलाइन आवेदन मे समस्त अभिलेखों की स्पष्ट कापी अपलोड होना अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र माता-पिता अथवा अभिभावक का होना अनिवार्य है। बैंक खाता आवेदिका (कन्या) का अनिवार्य है। अतः इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति आनलाइन वेबसाइट पर आवेदन करने का कष्ट करें। योजना निःशुल्क है, किसी भी दलाल / बाहरी व्यक्ति द्वारा आवेदकों से धनराशि की माँग की जाती है तो तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर को सूचित करें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page