spot_img

महाकुंभ पर अमर्यादित टिप्‍पणी करने के मामले में एक बार फिर सांसद अफजाल अंसारी पर एफआईआर दर्ज

spot_img

गाजीपुर। सनातन धर्म पर विवादित भाषणो को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन देवप्रकाश सिंह पुत्र स्‍व. नंदलाल सिंह निवासी बद्धोपुर, थाना बिरनो ने शादियाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 फरवरी को शादियाबाद चौराहे पर गुरू रविदास महाराज जी जनसेवा संस्‍थान ट्रस्‍ट शादियाबाद के तत्‍वावधान में रविदास जी का जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहा था, इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी थे। उन्‍होने अपने भाषण के दौरान महाकुंभ को लेकर अमर्यादित टिप्‍पणी की है। जिससे मेरी व सनातन हिंदू धर्म को मानने वालें लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। शादियाबाद पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट बीएनएस की धारा-299, 353(2) में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, आगे की आवश्‍यक कार्यवाही हो रही है। ज्ञातव्‍य है कि इसके पहले भी सांसद अफजाल अंसारी ने महाकुंभ पर साधुओ के गाजा पीने को लेकर बयान दिया था उस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page