spot_img

तीर्थयात्रियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल

spot_img

गाजीपुर-वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर भड़सर बाजार के पास एनएचएआई द्वारा मिट्टी डालकर डाइवर्जन बोर्ड लगाने से एक तेज़ रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना 20 फरवरी 2025 की रात हुई, जब बस (संख्या यूपी 53 एचटी 5772) प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर मोतिहारी, बिहार जा रही थी। बस में कुल 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हुए, जिनमें से 7 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर किया गया, जबकि 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, 62 वर्षीय रेखा देवी, निवासी मोतिहारी, पूर्वी चंपारण (बिहार), की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page