spot_img

ट्रक से कुचलकर युवक की मौतः बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में बाइक पलटी, मौके पर ही मौत

spot_img

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी मेहनाजपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी रविन्द्र यादव आजमगढ़ के मेहनाजपुर जा रहे थे।निठुरी मोड़ के पास एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक लोडेड ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूर खड़ा कर फरार हो गया।खानपुर थाने की पुलिस ने शव और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को हटाया और यातायात बहाल किया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page