spot_img

15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे, डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूला गया

spot_img

सैदपुर में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने 15 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान बिल और जुर्माने के रूप में डेढ़ लाख रुपए की वसूली की गई।विद्युत वितरण खंड तृतीय सैदपुर के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग पिछले कुछ दिनों से बिजली चोरी और बकाया बिल की वसूली का विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही हैं।जेई पत्तू राम यादव ने बताया कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभाग और कड़े कदम उठाएगा विभाग ने बकायेदारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा करें। बिजली चोरी करने वालों को नया कनेक्शन लेने की सलाह दी गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page