spot_img

हाथी घोड़ा और बैंडबाजे के साथ  मुस्लिम समुदाय ने निकाला होली जुलूस, नोनहरा में दिखा गंगा जमुनी तहजीब का नज़ारा

spot_img

गाजीपुर। देश मे जहाँ एकओर होली और जुमे की नमाज एक साथ कैसे होगी को लेकर चर्चा हो रही थी, वही ग़ाज़ीपुर की ग्रामसभा नोनहरा में मुस्लिम समुदाय द्वारा होली का जुलूस निकाल कर गंगा जमुनी तहजीब की परंपरा को कायम रखा। यह बात और है कि यह पहली बार नही हुआ है, यह जुलूस मुस्लिम समुदाय द्वारा करीब तीन दशक से निकला जा रहा है। इस बारात का स्वागत थानाध्यक्ष नोनहरा खुद करते है। हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार को ग्राम प्रधान नोनहरा अयातुल्लाह राइनी और श्रीकांत उपाध्याय घोड़े पर सवार होकर चौक बाजार से निकले। जुलूस में हाथी, घोड़ा, ऊँट और गानाबाजा के साथ सैकड़ो की संख्या में दोनों समुदाय के लोग बारात ले कर निकले। जगह जगह पर बारात का स्वागत हुआ। स्वागत करने वालो में दोनों समुदाय के लोग शामिल थे। अंत मे बारात नोनहरा थाना पहुची,जहाँ थानेदार दीपक कुमार की अगुआई में पुलिसकर्मियों ने बारात का स्वागत किया। इस मौके पर अयातुल्लाह राइनी ने बताया कि यह जुलूस करीब 30 वर्ष से निकल रहा है, जिसका नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के लोग ही करते है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बदरुल इस्लाम,लक्ष्मण,मुन्ना कमलापुरी,मदमोद कमलापुरी, जितेंद्र कुशवाहा, शुबरती राइनी, शाफुल्ला खान,अबरार अहमद,मुख्तार राइनी,नेहाल जावेद, लुकमान अली, गुफरान,शमीम,राकेश गुप्ता, बेचू गुप्ता, बीरा, राम विलाश, सुरेंद्र यादव, रामचीज यादव, सोनू, पन्नू,बेचू,लाल बाबू, शमशाद, इरशाद मास्टर सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page