spot_img

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,चन्दौली में श्री प्रेम कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति एवं सरकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चन्दौली: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली में सहायक महाप्रबंधक श्री प्रेम कुमार सिंह के सम्मानजनक सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और श्री सिंह के उल्लेखनीय सेवाकाल का अभिनंदन किया।

अपने दीर्घकालिक बैंकिंग करियर में श्री सिंह ने ग्रामीण बैंकिंग, ऋण संवितरण, एनपीए नियंत्रण तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विशिष्ट भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम स्वनिधि योजना एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन जैसे योजनाओं के माध्यम से हजारों लाभार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।

इस अवसर पर सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और संभावित सुधारों पर केंद्रित एक विशेष परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मंतोष कुमार सिंह ने परिचर्चा का नेतृत्व करते हुए उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं की पहुँच को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें ताकि सरकारी लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

समारोह में वक्ताओं ने श्री प्रेम कुमार सिंह की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने न केवल संगठन को मजबूत किया, बल्कि बैंकिंग सेवा को सामाजिक दायित्व से जोड़ा।

इस भावुक विदाई समारोह में श्री सत्य प्रकाश राय (पूर्व मुख्य प्रबंधक), श्री अमोल अग्रवाल, श्री हुकुम सिंह, अधिवक्ता श्री ओझा, श्री जितेंद्र कुमार सिंह, श्री जुनेजा जी सहित अनेक शाखा प्रबंधक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने श्री सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page