spot_img

छात्र प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री श्री अशीम अरुण जी को सौंपा पत्रक, चन्दौली व वाराणसी के छात्रहित में रखीं अहम मांगें

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

वाराणसी,आज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के छात्र एवं छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ‘हर्षित’ के नेतृत्व में अभिभावक व छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग श्री अशीम अरुण जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद चन्दौलीवाराणसी से जुड़े छात्र-हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और एक पत्रक भी सौंपा।

प्रतिनिधियों ने मांग की कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में अभ्युदय योजना के अंतर्गत एसएससी की कक्षाएं तत्काल संचालित कराई जाएं ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सके। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए विद्यापीठ परिसर में महिला छात्रावास के निर्माण की मांग रखी गई ताकि वे सुरक्षित वातावरण में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

छात्रवृत्ति से जुड़ी परेशानियों के समाधान हेतु एक विशेष ऐप लॉन्च करने का सुझाव दिया गया, जिससे छात्रों को लंबी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता न पड़े और सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से सरलता से हो सकें।

उन्होंने यह भी मांग की कि जनपद चन्दौली में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत एक उच्च स्तरीय पुस्तकालय का निर्माण कराया जाए, ताकि युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके।

साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया कि अभ्युदय योजना के अंतर्गत चन्दौली की हर तहसील में UPSC, PCS, SSC, IIT, NEET आदि की कोचिंग कक्षाएं चलाई जाएं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार छात्र भी सशक्त भविष्य की दिशा में अग्रसर हो सकें।

मंत्री श्री अशिम अरुण जी ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।

यह पहल छात्रहित में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page