spot_img

अंतरराज्यीय बाईक चोरो का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक चकमा देकर हुआ फरार, दबिश जारी

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह


चंदौली /  जनपद चंदौली मे थाना चकिया व थाना शहाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चार अंतरराज्यीय बाईक चोरो को गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से चन्दौली व राजस्थान सहित अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई दस मोटरसाइकिलो को बरामद किया। जानकारी के अनुसार चकियां थाना प्रभारी अर्जुन सिंह व शहाबगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र को सिकन्दरपुर की तरफ से आने वाले दो वाहन चोरो के बारे मे जानकारी मिली। जो किसी चोरी को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना के बाद दोनो थाने की पुलिस ने सिकन्दरपुर तिराहे पर चेंकिग शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आती हुई एक मोटरसायकिल दिखाई दी। जिस पर पीछे बैठा एक ब्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं बाईक चालक को पुलिस ने दौडाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान 1.सचिन पुत्र जोखू बियार निवासी पिपराकला थाना बबुरी जनपद चन्दौली के रुप में हुई। फरार ब्यक्ति की पहचान छोटेलाल पुत्र दुलारे निवासी पिपरीकला थाना बबुरी जनपद चंदौली के रूप मे हुई। अभियुक्त के कब्जे से हीरो सुपर स्प्लेंडर नंबर UP63Q8700 की बाईक को पुलिस ने बरामद किया। जिसका नंबर बदलकर उपयोग में लाया जा रहा था। जिसके बारे में जानकारी मिली कि 434/25 धारा 303(2) BNS के तहत मामला पहले से ही पंजीकृत पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में कहा कि मैने और छोटेलाल ने मुगलसराय स्टेशन के बाहर बने पार्किंग से 20 दिन पहले एक बाईक चोरी किया था। जिसका नम्बर प्लेट बदल दिया था। आगे कहा कि हम लोगों का एक गिरोह है। जिसमें तीसरा साथी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र जुम्मन अंसारी निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली का है। जो गाड़ी का मैकनिक है। जिसका गौडिहार थाना बबुरी में एक गैराज है। चोरी के बाद गाडियो को इसी गैराज में छिपा देते है। इस प्रकार हम लोगो ने दर्जनो मोटरसाइकिलो की चोरी की है। जिसमें से कुछ परवेज मुशर्रफ की दुकान पर खड़ी है। कुछ गाडियाॅ एक सहयोगी विजय कुमार को बेचा है। एक चोरी की मोटरसाइकिल विजय कुमार खुद चलाता है। इसी प्रकार 20 दिन पहले मैने और छोटेलाल ने एक हीरो पैशन प्रो मझगांवा नौगढ़ से चोरी किया था। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने दबिश दी गई। गैरेज संचालक को हिरासत मे लेते हुए वहाॅ से एक हीरो पैशन प्रो UP64X4014 अधखुले हाल मे, एक काले रंग की स्पेलेण्डर चेचिस नं0-MBLHA10BFFHJ774 खुले हाल में, एक सीडी डीलक्स UP67M2707, एक स्पेलेण्डर प्लस RJ34SM7750, एक होण्डा साइन UP65EQ9253, एक स्पेलेण्डर प्लस UP67Y3316, एक लूना XL100 TVS UP65DD2293 की बाईक को पुलिस ने बरामद किया। इसके अलावा विजय कुमार पुत्र स्व०हरिचरण निवासी पिपराकला थाना बबुरी जनपद चन्दौली की कबाड़ की दुकान पर दबिश देकर उसके घर से एक स्पेलेण्डर UP67R2074 बाईक बरामद किया। जिसको अभियुक्त विजय कुमार व छोटे लाल ने मुगलसराय के ट्राफिक हास्पिटल से चोरी किया था। दीपक कुमार पुत्र दशमी बियार निवासी पिपरीकला थाना बबुरी जनपद चन्दौली के घर से एक स्पेलेण्डर प्लस UP67J5130 की बाईक पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने कुल दस दो पहिया मोटरसाइकिल बरामद कर थाना चकिया पर मु.अ.सं. 181/2025 धारा 317 (2)/317 (4)/317(5)/338/336(3)/340 (2) बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही मे पुलिस जूट गई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page